जितेन्द्र सोनी बने बीएमएस के संभागीय विभाग प्रमुख

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारत के सबसे बड़े केन्द्रीय श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ ने हरदा के जितेन्द्र सोनी को नर्मदापुरम् संभाग का विभाग प्रमुख मनोनीत किया है। यह नियुक्ति गत दिवस उज्जैन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के २३ वें त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन में की गई। बीएमएस के दो बार हरदा जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके जितेन्द्र सोनी को जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए ही संभागीय विभाग प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बीएमएस के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष कृष्णप्रताप सिंह, महामंत्री रविन्द्र हिमते, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई ने जहां उज्जैन के प्रांतीय अधिवेशन में जहां नए प्रदेशाध्यक्ष के रुप में संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना राजौरिया तथा प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर को मनोनीत किया तो वहीं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की अनुशंसा पर जितेन्द्र सोनी को नर्मदापुरम् विभाग का विभाग प्रमुख बनाया। श्री सोनी की इस नियुक्ति पर बीएमएस के जिलामंत्री मुकेश निकुम, दैनिक वेतनभोगी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, मकबुल खान, वीरेन्द्र गुहार सहित मजदूर संघ से संबंधित हरदा जिले की विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारियों द्वारा भी बधाई दी गई है। वहीं जितेन्द्र सोनी को विभाग प्रमुख बनने पर निकटवर्ती मित्रगण वरिष्ठ पत्रकार महेश कौशिक, अधिवक्ता प्रकाश टाक, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष ललित पटेल, पटवारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, भारत विकास परिषद के संयोजक देवेन्द्र दुआ, प्रहलाद शर्मा, आर्किटेक्ट इंजीनियर अरविंद हरणे, कमलेश मेठवानी, प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष अनिल राजपूत, दयाराम भाटी, राजेश पाटिल, कैलाश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश गुर्जर, कपिल घाटे आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!