अनोखा तीर, हरदा। संत शिरोमणि, परम श्रद्धेय आचार्य विद्यासागर महामुनिराज की संलेखना पूर्वक समाधि की खबर ने जैन समाज के सदस्यों समेत आम जनमानस को स्तब्ध कर दिया। इस समाचार के बाद से लाखों लोगों ने नम आंखो से आचार्यश्री को नमन किया। जैन समाज के वरिष्ठ पूर्व नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा कि सम्पूर्ण मानव जाति को आचार्य श्री का असीम स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने ज्ञान से समाज को अभिसिंचित किया। महामुनि के दर्शन मात्र से मन अनंत प्रकाश से भर जाता था। समाज के हितार्थ महाराज जी द्वारा किए गए कार्य, उनका त्याग, तपस्या और तपोबल को सदैव हम सबके बीच शाश्वत रखेगा। उनकी दिव्य उपस्थिति हमें जनसेवा की प्रेरणा देती रहेगी। श्री जैन समेत जिलेभर के समाजिक बंधुओं ने महामुनि के पुण्य चरणों में बारंबार प्रणाम किया है।
Views Today: 2
Total Views: 314

