Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

यूट्यूब-गूगल पर ढूंढी हत्या को हादसे में बदलने की तरकीब, प्रेमी भांजे को हत्या के लिए उकसाया, पत्नी ने पति को ऐसे उतारा मौत के घाट

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-रजाई-गद्दा व्यवसायी रूपसिंह की हत्या में गिरफ्तार पत्नी पूजा ने हत्या करना स्वीकार लिया है। वारदात की पूरी साजिश पूजा ने ही की थी। उसने यूट्यूब और गूगल पर देखा था कि हत्या को हादसे में कैसे बदला जा सकता है। पुलिस के मुताबिक रूप सिंह की हत्या करवाई और शव को फिंकवा दिया।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पूजा से पूछताछ की जा रही है। उसकी करीब आठ साल पूर्व रूप सिंह से शादी हुई थी। दोनों की एक शादी में मुलाकात हुई और रूपसिंह को प्रेम हो गया। स्वजन को मशक्कत के बाद मनाया और शादी हुई। हालांकि शादी के बाद रूपसिंह ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शराब पीकर मारपीट करने लगा। साथ रहने के दौरान भानजे शुभम से प्रेम संबंध बन गए। बाद में पूजा ने रूप सिंह को ठिकाने लगाने की साजिश की और पूजा ने इंटरनेट पर तरीके ढूंढे। शुभम को हत्या के लिए तैयार किया और चार नाबालिगों को सुपारी दे दी।
हत्या के पहले लिखा-‘इश्क औरों जैसा नहीं, अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे’ ‘काम होने पर 10-10 हजार रुपये देने की कही बात

विदुर नगर निवासी रूप सिंह राठौर की हत्या में गिरफ्तार उसका भांजा शुभम पंवार और पूजा एक-दूसरे को चाहने लगे थे। रूपसिंह भी शराब पीकर पूजा के साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने शुभम को शरीर के घाव बताए और तय किया कि रूपसिंह को रास्ते से हटाना है। शुभम मंदसौर में एक शराब की दुकान पर नौकरी करता है। उसने चार नाबालिगों को रूपसिंह को ठिकाने लगाने के लिए तैयार कर लिया। उसने कहा कि काम होने पर दस-दस हजार रुपये दे देगा।

जिस थाली में खाया उसी में छेद कर डाला

रूपसिंह की हत्या में शुभम और पूजा की गिरफ्तारी के बाद स्वजन बेहद दुखी हैं। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि रूपसिंह शुभम को बहुत चाहता था। उसने शुभम को उसके घर में रखा। एक बार पिटाई कर दी तो वह घर से चला गया और सूर्यदेव नगर में रहने लगा। घर में रहने के दौरान ही पूजा के करीब आया। उसने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया है।

मेरा इश्क औरों जैसा नहीं है। अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे।’ यह वे लाइनें है जो मामा की हत्या करने वाले भानजे ने मामी के लिए लिखी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर ये लाइनें ढूंढी है। आरोपित रिमांड पर है। पूछताछ जारी है। खून से सने कपड़े, पत्थर और गला घोटने वाला गमछा जब्त कर लिया गया है।

267 Views
What do you think?

Leave a Reply