कल अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे योगधारा कार्यक्रम में प्रस्तुति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – विश्व के अनेक देशों के सहजयोगी कलाकारों द्वारा सहजयोग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार के लिए विगत कई वर्षो से विश्व के कई देशों में वृहद टूर करते है । हालाकी श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रणित सहजयोग आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है ।जिनका सहजयोग शिविर पचास वर्षों से विश्व के 150 से अधिक देशों में अनवरत किया जा रहा है । वैसे सहजयोग परमात्मा से योग का एक अभिनव और नायाब तरीका है ।जिसके माध्यम से साधक को तत्क्षण परमात्मा से योग और उसकी अनुभूति होती है । जबकि योग की इस विधा में कुंडलिनी जागरण के द्वारा आत्मसाक्षात्कार पाया जाता है । इस ध्यान को लगातार करने से हमे शारीरिक ,मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है ।

कल कृषि मंडी में होगा योगधारा का कार्यक्रम —-

 

महेश्वर रोड स्थित कृषि मंडी प्रांगण में रविवार शाम 6.30 बजे से योगधारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जहा अंतरराष्ट्रीय कलाकार एक से बढ़कर एक सुमधुर प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम सभी धर्मो और वर्गो के लोगो के लिए पूर्णतः निशुल्क रहेगा । इस कार्यक्रम में बड़वाह सहजयोग परिवार सदस्यो ने सभी धर्मप्रेमी साधकों को अधिक से अधिक आने की अपील की है ।हालाकी इस कार्यक्रम को लेकर विगत 15 दिनों से सहजयोग परिवार द्वारा बड़वाह और आसपास के क्षेत्रो में घर घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए गए ।और कार्यक्रम में आने का आग्रह किया गया ।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!