Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

12वीं का पहला पेपर सरल था, लेकिन लिखने के लिए तीन घंटे भी पड़ गए कम

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, इंदौर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। पहला पेपर कक्षा 12वीं का इंटरपिनर्शिप का हुआ। परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थियाें ने बताया कि पेपर तो सरल आया था, लेकिन हल करने के लिए तीन घंटे का समय भी कम पड़ गया। परीक्षा के पहले दिन कई स्कूलों के परीक्षाथी एनवक्त पर केंद्र पहुंचे। बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए इंदौर में 40 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं और 12वीं के करीब 29 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

naidunia_image

एमपी बोर्ड के बाद गुरुवार से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। पहला पेपर 12वीं के इंटरपिनर्शिप का हुआ। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पेपर आयोजित हुआ। पहले दिन कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र खोजने में दिक्कत हुई, तो कई परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के एनवक्त पर केंद्र पहुंचे। अब 19 फरवरी को 12वीं का हिंदी का पेपर होगा। वहीं कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी को हिंदी कोर के पेपर के साथ शुुरू होगी।

पेपर देकर बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सरल था। सभी प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस से आए थे। एमसीक्यू भी आसान थे, लेकिन सभी प्रश्न करने में तीन घंटे भी कम पड़ गए। हमने सभी प्रश्न हल किए हैं।

समय से पहले पहुंचें केंद्र

सीबीएसई स्कूल के प्राचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के पहले पेपर में कई सेंटर पर परीक्षार्थी एनवक्त पर पहुंचे थे। कई परीक्षार्थियोंं को सेंटर खोजने में भी समय लग गया। इसलिए पालक परीक्षार्थियों को तय समय से पहले ही घर से रवाना कर दें। ताकि शहर में यातायात दबाव बढ़ने पर भी समय पर सुबह 10 बजे के पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। 10 बजे के बाद केंद्र पर प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए सीबीएसई ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी।

332 Views
What do you think?

Leave a Reply