कलेक्टर श्री सिंह ने बैरागढ़ के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ सोमवार को ग्राम बैरागढ़ का दौरा कर वहां की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होने दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए गिराने की कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त व जल चुके वृक्षों को भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए हटाने की कार्यवाही की जाए। उन्होने सीएमओ श्री पाटीदार से आईटीआई के आश्रय स्थल में निवासरत परिवारों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम केसी परते को निर्देश दिए कि आईटीआई में बनाए आश्रय स्थल में नियमित रूप से जाकर वहां रूके दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करें।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!