पेट में चाकू के घाव, रीढ़ की हड्डी टूटी, युवक की बेरहमी से हत्या कर शव हाईवे पर फेंका, जांच जारी

अनोखा तीर उज्जैन:-स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात एक युवक का शव मिला है। युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को गांव बिरियाखेड़ी में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से फोन लगाकर स्वजन को सूचना दी। पीएम के दौरान युवक के पेट में दो चाकू लगे होना पाया गया, जबकि युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी मिली है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात स्टेट हाइवे नंबर 17 पर गांव बिरियाखेड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। सुबह 3 बजे शव को सरकारी अस्पताल लाया गया। घटनास्थल से युवक का टूटा हुआ मोबाइल मिला। जिसकी सिम अन्य मोबाइल में डालकर काल किया तो मृतक की पत्नी नफीजा ने काल अटैंड किया। नफीजा ने मृतक की शिनाख्त अकबर पुत्र साबिर मंसूरी के रूप में की।

प्रताड़ना का आरोप

नफीजा ने रईस मेवाती निवासी चेतनपुरा, मुश्ताक निवासी महिदपुर रोड और जितेंद्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र रफीक ने बताया कि 2 फरवरी की रात्रि में रईस ने मेरे पिता के साथ घर पर आकर मारपीट की थी। कुछ दिनों पूर्व मुश्ताक मारपीट करने के लिए बछोड़ा आया था तो दादा साबिर ने छुड़वाया था।

रईस, मुश्ताक और अकबर के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात्रि में अकबर घर से खाना खाने के बाद एक दो घंटे में आने की बात कहकर गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा।

लकड़ी काटने का काम करता था मृतक

अकबर इस्माइल के यहां लकड़ी काटने का काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही इस्माइल और हुसैन दोनों बिरलाग्राम पुलिस थाने पहुंचे थे। अकबर ने शुक्रवार को दिनभर अपने भाई कालू के साथ लकड़ी काटने का काम किया। पिता साबिर ने बताया कि अकबर गांव में रहता था। उसकी पत्नी की जिद पर नागदा आकर रहने लगा था। जांचकर्ता अधिकारी लालसिंह डोडिया के अनुसार मृतक की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जबकि हाथ की कोहनी, पैर के घुटने, पंजे में गंभीर चोट के निशान मिले। युवक के पेट में दो चाकू के घाव भी नजर आए हैं।

198 Views

Leave a Reply