Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

सड़क हादसे में युवक की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम दीपगांव खुर्द निवासी सुनील पिता नर्मदा प्रसाद कतिया उम्र &0 साल अपने साथी प्रमोद पिता धनसिंह के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान अंधेरे की वजह से उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सुनील की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया था। जहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जबकि प्रमोद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुनील की मौत के बाद उसके शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शनिवार दोपहर को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है मृतक सुनील की एक बेटी एक एक बेटा है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply