यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक एक और दो के मध्य से गुजरी सड़क है, जो खंडवा बायपास समेत आसपास के आबादी क्षेत्र को मुख्य बाजार से जोड़ती है। जिसके चलते यहां दिनभर चहलपहल रहती है। वहीं रात में भी लोगों का आवागमन बना रहता है। इन सबके बीच इस सड़क की सेहत लंबे समय से खराब है। स्थिति यह है कि लोगों के वाहनों की उम्र कम हो रही है। इतना ही नही, कम समय में गाड़ी का काम खुल रहा हे। इसका मुख्य कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहनों का हिचकोले खाना है, जो कहीं कहीं नुकसानदेही है। यही कारण है कि कई लोग अब यहां से गुजरने में परहेज करने लगे हैं। जानकारी के अनुसार टंकी रोड और उससे जुड़ी ये सड़क निर्माण कार्य की बांट जोह रही हैं। क्योंकि इससे पहले जब सड़क का निर्माण हुआ था तब कुछ ही दिनों में गुणवत्ता की पोल खुलने लगी थी, तभी से सड़क का यही हाल है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक सड़क पर गड्ढों के अलावा उखड़ रही गिट्टीयां खासी दुखदायी हैं। वहीं गड्ढों में भरा गंदा पानी राहगिरों की परेशानी को बढ़ाता है। उन्होंनें इसके निर्माण अथवा सुधार कार्य की बात पर जोर दिया है। ऐसा इसलिये, क्योंकि बदहाल सड़क के कारण लोग अब कहने लगे हैं, कि यह बात गलत है।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!