Skip to content
Thursday, 26 November 2026
मध्य प्रदेश

इंदौर में रात में ठंड का कहर बढ़ा, पारा 9.6 डिग्री पर पहुंचा

2 min read

इंदौर। पूर्वी-उत्तर पूर्वी दिशा से चली हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। रात को ठंड बढ़ने लगी है। बीत तीन दिन से न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे बना है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। धुंध छाई रहने से दृश्यता भी कम होने लगी है।

मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता तीन हजार मीटर तक पहुंच गई। मगर सूरज निकलते ही आसमान साफ हो गया। धूप की वजह से ठंड थोड़ी कम महसूस की गई, लेकिन सर्द हवाएं चलती रही। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रतिघंटे चली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम एेसा ही बना रहेगा। 25 जनवरी बाद पश्चिम विक्षोभ बनने से तापमान बढ़ने का अनुमान है।

आज का तापमान

शहर में सोमवार को उत्तर दिशा से हवा चली। धूप निकलने के बाद भी ठंड महसूस की गई। सुबह धुंध से दृश्यता 2000 मीटर तक पहुंच गई। हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम तापमान 23.8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रह, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
इंदौर
23 जनवरी : 23 10
24 जनवरी: 23 10
भोपाल
23 जनवरी: 24 9
24 जनवरी: 24 10
उज्जैन
23 जनवरी: 23 10
24 जनवरी: 24 10
अधिकतम : 23.8
न्यूनतम : 9.6
आद्रता
अधिकतम: 70 %
न्यूनतम: 54%
एक्यूआइ- 166
सूर्यास्त आज 6.08
सूर्योदय कल 7.09
89 Views
89 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply