Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

राज्यपाल श्री पटेल ने विजेता गुलाब के पुष्पों का किया अवलोकन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 43 वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में राजभवन उद्यान को शासकीय एवं संस्थागत वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 24 पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रदर्शित राजभवन के गुलाब के पौधों का अवलोकन किया। राजभवन को प्राप्त पुरस्कारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को बताया गया कि राजभवन द्वारा 43 वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में शासकीय एवं संस्थागत उद्यानों के तीन वर्गों में वृहत्तम-उद्यान, गुलाब-गमलों और गुलाब के कटे हुए पुष्पों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया था। राजभवन को शासकीय एवं संस्थागत उद्यानों की वृहत्तम-उद्यान वर्ग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिला है। इसी तरह गुलाब के कटे पुष्पों के वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिता में 9 प्रथम और 7 द्वितीय पुरस्कार सहित कुल 16 और गुलाब गमलों की वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम 2 एवं द्वितीय 5 सहित कुल 7 पुरस्कार प्राप्त हुए है। 

97 Views
What do you think?

Leave a Reply