अनोखा तीर, हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम महेंद्रगांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान पर धावा बोला। मकान के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर गोदरेज में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित ४६ हजार रुपए नगद ले उड़े। परिवार के लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में ५ जनवरी को टिमरनी गए थे। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी प्रवीण पिता ग्यारसराम गौर उम्र 39 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को मैं एवं मेरा पूरा परिवार टिमरनी में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर ताला लगाकर चले गये थे। कल शाम 5 बजे मेरे चचेरे भाई मुकेश ने मुझे जानकारी दी। दोनो घरों का ताला टूटा हुआ है। घर के अन्दर के सामान बिखरे पड़े हुए थे, तब मुकेश ने मुझे फोन कर बताया कि दोनों घर में से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार के लोग गांव आए। देखा तो दोनों घरों की गोदरेज की अलमारी के लाकर टूटे हुए थे। जिसमे रखे पुराना इस्तमाली सोने के जेवर झुमकी, पेंडल, नेकलेस, कान के टाप्स दो जोड़, एवं चांदी की बिछिया चार जोड़, पांच जोड़ी पायल, बच्चे की चुड़ी, चेन एवं पायल सहित 46 हजार रूपये नगदी चोरी कर ले गए। कुल सोने के आभूषण और नगदी की कीमत 4 से 5 लाख रुपया बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है। पुलिस गांव में लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है।
Views Today: 2
Total Views: 232

