कलेक्ट्रेट चौराहे से पीलियाखाल मार्ग का घटिया निर्माण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 में शहर को वार्ड क्र. 28 के औद्योगिक क्षेत्र से पीलियाखाल तक बायपास निर्माण की सौगात मिली थी, भोपाल की ऐजेन्सी के द्वारा काम नहीं करने के कारण टेण्डर निरस्त कर टेण्डर कार्यआदेश अनुसार मनीश शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था, जिसकी लागत 302.28 लाख थी, जिसमें 1650 मीटर लम्बी सीसी रोड नाली बनाना थी, जिसकी समयसीमा 6 माह थी, लेकिन इस रोड का निर्माण आज भी अधूरा है। कंपनी द्वारा पूर्व में मात्र लगभग 650 मीटर रोड ही निर्माण किया गया था, उसके बाद आगे का निर्माण नपा द्वारा ठेकेदार को बिना कोई नोटिस दिए रोक दिया गया। इसके पश्चात इसी रोड का पुन: टेण्डर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 1950 मीटर का मंडी निधी से 342.8467 लाख का टेण्डर लगाया गया, जिसमें गलत जानकारी देकर अधिक मूल्य पर निर्माण कराया गया, जिसमें लगभग 2.35 करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आवेदन देकर जांच कराई जाकर दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है। शिकायत करते समय संजय जैन, धर्मेंद्र चौहान, रमेश सोनकर उपस्थित थे।

170 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!