लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन को लॉ एंड ऑर्डर, सिक्योरिटी प्लान, फोर्स डेप्लॉयमेंट, इंफोर्समेंट, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मैपिंग का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार वनमण्डलाधिकारी सामान्य अनिल चौपड़ा व वनमण्डलाधिकारी उत्पादन नरेन्द्र पंडवा को शेडो एरिया व फॉरेस्ट एरिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सेक्टर अधिकारी तथा मतदान दल, बीएलओ व मतदान कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी सीईओ जिला पंचायत श्री सिसोनिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों तथा निर्वाचन ट्रेनिंग में शामिल कर्मचारियों को पेयजल, नाश्ता, भोजन व चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध कराने व आदर्श मतदान केन्द्र तैयार कराने का दायित्व भी श्री सिसोनिया को सौंपा गया है। जारी आदेश अनुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को चुनावी प्रशिक्षण, मतदान दल गठन, निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों के परिचय पत्र तैयार करने तथा आईटी सेल व डाटा सेल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा को आदर्श आचार संहिता पालन कराने, चुनावी शिकायतों के प्रबन्धन, निर्वाचन संबंधी जानकारी, सी-विजिल एप, वाहन अनुमति, सिंगल विंडो, पोस्टल बेलेट तथा इटीपीबीएस, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम व डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर स्थापित कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू को यातायात प्रबन्धन, वाहन अनुमति संबंधी मॉनिटरिंग, मतदाता सूची वितरण व रूट चार्ट तैयार करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे को इवीएम मेनेजमेन्ट, इवीएम की एफएलसी एवं कमिशनिंग व मतगणना, मतदान सामग्री प्रबन्धन व वितरण कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। जारी आदेश अनुसार कोषालय अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया को सभी प्रकार के बेलेट पेपर प्रिंटिंग एवं उन्हें सुरक्षित रखने नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एटीओ डीके मौर्य को निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के साथ निर्वाचन व्यय प्रेक्षक संबंधी समस्त कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी को मतदाता जागरूकता गतिविधियों व ग्रीन इलेक्शन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। एलडीएम मनीष जायसवाल को माइक्रो ऑब्जर्वर तथा डीपीओ केएल उरिया को कम्युनिकेशन प्लान एंड डीईएमपी व इलेक्शन स्टैटिक्स, पीपीटी एवं डाटा एनालिसीस का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सक्सेना को नियमित विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ऑब्जर्वर, जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश को विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के आब्जर्वर, वाणिज्य कर अधिकारी नरेन्द्र औरसे को एक्सपेंडिचर आब्जर्वर तथा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता को निर्वाचन के दौरान निविदा संबंधी समस्त कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यपालन यंत्री सुभाष पाटिल को स्ट्रांग रूम व मतदान दलों को सामग्री वितरण, सामग्री प्राप्त करने वह मतगणना के समय पांडाल टेंट व अन्य गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड मयंक जैन को एसएसटी, एफएसटी व वीएसटी के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Views Today: 4

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!