गांव की बेटी योजनाÓ एवं ‘प्रतिभा किरण योजनाÓ में करें आवेदन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘गांव की बेटी योजनाÓ एवं ‘प्रतिभा किरण योजनाÓ के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित छात्राओं के ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर सुविधा प्रारंभ कर दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राएं ‘गांव की बेटी योजनाÓ एवं ‘प्रतिभा किरण योजनाÓ के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राएं भी इन योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!