Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता के लिए15 जनवरी तक कराएं पंजीयन

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। संचालनालय कौशल विकास म.प्र. द्वारा मध्य प्रदेश स्किल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जा रहा जा रहा हैं। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि वैश्विक कौशल अंतर्राष्ट्रीय सदस्य देशों में से हर दो साल में विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता, एक देश में आयोजित की जाती हैं, इस प्रतियोगिता के द्वारा 61 व्यवसायिक स्किल में चयनित प्रतिभागियों को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2024 और उसके बाद ल्योन, फ्रांस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता हैं। इच्छुक आवेदक एनएसडीएल के स्किल इंडिया पोर्टल से 15 जनवरी 2024 तक नि:शुल्क पंजीयन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। पंजीयन हेतु कोई भी शैक्षिणक अहर्ता की बाध्यता नही है, केवल आयु सीमा का पालन अनिवार्य है।

255 Views
255 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply