लर्निंग लायसेंस के लिए शिविर 15 जनवरी को

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा में विद्यार्थियों के लिए लर्निंग लायसेंस बनवाने हेतु एक दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रार्चा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि यह शिविर 15 जनवरी 2024 को आयोजित होगा। शिविर में पुरूष प्रशिक्षणार्थी के लिए 475 रुपए एवं महिला प्रशिक्षणार्थी के लिए नि:शुल्क सुविधा रहेगी। उन्होने बताया कि इस शिविर में आईटीआई से उत्तीर्ण एवं अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थी अपना लर्निंग लायसेंस बनवा सकते है। इस हेतु प्रशिक्षणार्थी को अपना आधार नम्बर एवं आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नम्बर लाना अनिवार्य है।

87 Views

Leave a Reply