स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: इसलिये इंदौर फ‍िर बना नंबर वन, सफाई मित्रों के लिए मोबाइल एप बनाया, नवाचारों को स्वीकारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर । देशभर में स्वच्छता का परचम लहराने वाला इंदौर एक बार फिर आज दिल्ली में सम्मानित हुआ । भारत मंडपम में आयोजित गरिमामय समारोह में स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023 के परिणामों की घोषणा की गई। सातवीं बार इंदौर फ‍िर नंबर वन बना, इस बार उसके साथ सूरत भी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर को सम्मानित किया।

लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर।

नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2023 समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अवॉर्ड प्राप्त किया।

स्वच्छता को लेकर देशभर के शहरों के बीच हुई इस प्रतियोगिता के लिए करीब चार माह पहले इंदौर में सर्वेक्षण हुआ था। वर्षाकाल के समय हुए इस सर्वेक्षण में खुद को साबित करना आसान नहीं था।

सर्वेक्षण दल ने करीब 15 दिन इंदौर में रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे कर इंदौर की सफाई व्यवस्था को करीब से देखा था। दल के सदस्यों ने कई क्षेत्रों में घंटों गुजारे और वहां के रहवासियों से चर्चा कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा निपटान आदि के बारे में जानकारी ली थी।

नगर निगम ने इस वर्ष खुद को पहले पायदान पर बनाए रखने के लिए कई नवाचार भी किए। नो थू-थू अभियान के जरिए सड़कों और डिवाइडरों को साफ बनाए रखा तो सिग्नल ऑफ- इंजिन आफ अभियान के जरिए शहर की आबोहवा को साफ करने का प्रयास किया।

इसके अलावा सिंगल प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया। इंटर्नशिप विथ मेयर जैसे नवाचारों के जरिए युवाओं को न सिर्फ नया सीखने का मौका दिया गया बल्कि उन्हें नगर निगम की कार्यप्रणाली से अवगत भी कराया।

सिंगल प्लास्टिक मुक्त इंदौर अभियान चलाया, ईपीआर क्रेडिट पाने वाला पहला शहर बना

इस वर्ष हमने शहर को सिंगल प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। सतत कार्रवाई कर सिंगल प्लास्टिक विक्रय करने वाले और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टनों सिंगल प्लास्टिक जब्त कर इसे नष्ट किया। इससे इंदौर को ईपीआर क्रेडिट भी मिलेे। सिंगल प्लास्टिक खत्म करने का नवाचार करते हुए ईपीआर क्रेडिट पाने वाला इंदौर देश का पहला नगरीय निकाय बना।

वेस्ट टू आर्ट के क्षेत्र में किया काम

वेस्ट टू आर्ट के क्षेत्र में काम करते हुए इस हमने कई नवाचार किए। विश्राम बाग में करीब 21 टन स्क्रैप से अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई। लगभग 40 फीट लंबी और 27 फीट चौड़ी यह प्रतिकृति अपने आप में अनूठी है। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर वेस्ट टू आर्ट के जरिए कलाकृति तैयार कर सजावट की गई।

लोगों को जागरूक किया, हर जोन में खोले थ्री आर सेंटर

इस बार नगर निगम ने नया नवाचार करते हुए निगम सीमा में आने वाले सभी जोन में थ्री-आर सेंटर खोले। इन सेंटरों के जरिए घरों में पडी अनुपयोगी वस्तुएं बाहर निकली। शहरवासियों ने इन्हें थ्री आर सेंटर पर जमा कराया। आमजन के लिए अनुपयोगी इन वस्तुओं का उपयोग कर उपयोगी वस्तुएं तैयार की गईं।

मैं झोलाधारी…

शहर से सिंगल प्लास्टिक को बाहर करने के साथ ही इंदौर में कपडे के थेले को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम ने मैं झोलाधारी अभियान सतत चलाया। शहर के व्यस्त बाजारों में थेला वेंडिंग मशीन लगाई गई। इन मशीनों के जरिए सिर्फ 10 रुपये में आमजन को कपडे का थेला उपलब्ध कराया गया। नगर निगम के इस नवाचार को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला।

कागज को कहा बाय-बाय, पहली बार पेश हुआ ई-बजट

इस वर्ष इंदौर नगर निगम ई-बजट प्रस्तुत करने वाला देश का पहला नगरीय निकाय भी बना। इसके पहले तक नगर निगम को बजट तैयार करने में अच्छी खासी रकम खर्च करना पड़ती थी साथ ही सैंकडों किलोग्राम कागज भी लगता था। नगर निगम में पहली बार ई-बजट प्रस्तुत हुआ। पार्षदों को बजट की कापी पैन ड्राइव में उपलब्ध कराई गई जो वर्षों बाद भी सुरक्षित रहेगी।

ग्रीन वेस्ट से बनाए कार्बन ब्लाक

नगर निगम ने इस वर्ष नवाचार करते हुए शहर में निकलने वाले ग्रीन वेस्ट को भी आय का साधन बना लिया। शहर में पीपीई मोड पर 100 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला ग्रीन वेस्ट सेग्रिगेशन प्लांट स्थापित किया गया। प्लांट नहीं होने की वजह से अब तक ग्रीन वेस्ट को जलाकर खत्म करना पड़ता था लेकिन अब ग्रीन वेस्ट से कार्बन ब्लाक तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें बेचकर निगम को अतिरिक्त कमाई भी होगी।

सफाई मित्रों के लिए तैयार किया एप, लागू की सिंगल विंडो स्कीम

निगम के साढ़े सात हजार से ज्यादा सफाई मित्रों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेें इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया। जोन कार्यालयों में उनकी छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो स्कीम लागू की गई। इससे सफाई मित्रोंं में निगम के प्रति विश्वास बढ़ा और वे नए जोश के साथ शहर को स्वच्छ करने मेें जुट गए। सर्वेक्षण में भी इसका लाभ मिला।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!