Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

विकसित भारत संकल्प यात्राÓ में ग्रामीणों को मिल रही सौगातें

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को जिले के ग्राम अबगांव कला, भुन्नास, आदमपुर, सोडलपुर, सिरकम्बा व आलमपुर पहुंची। संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोडलपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। मोदी सरकार गरीबों के विकास की गारंटी दे रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रारम्भ की गई प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बदौलत देश की करोड़ों महिलाओं को चूल्हा फूंकने से मुक्ति मिली है, क्योंकि उन्हें अब नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन जो मिल गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि देश के करोड़ो गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाने का सपना पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत साकार हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बदौलत करोड़ों बेरोजगार युवाओं के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गांवों में यात्रा के आगमन के अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की अगवानी की। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। यात्रा के दौरान किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव के संबंध में प्रदर्शन कर बताया गया और किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किए गए। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाए गए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई।

300 Views
300 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply