पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला आज से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला 11 एवं 12 जनवरी को होगा। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में प्रशिक्षुकर्मी, मशीन ऑपरेटर, बीमा अभिकर्ता एवं सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 5वी से 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई प्रशिक्षित तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होना निर्धारित है। इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र व अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो जैसे मूल दस्तावेज व उनकी छायाप्रति का 1 सेट लेकर रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते है। इसके लिए कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

63 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!