Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

बंद होगी लाड़ली बहना योजना! उमंग सिंघार ने ‘मामा शिवराज’ से कहा ‘बहनों के लिए कुछ तो करिए’

2 min read
Text Size:

शिवराज कार्यकाल में शुरु हुई, बीजेपी की बेहद सफल साबित हुई लाड़ली बहना योजना क्या बंद होने जा रही है? क्या प्रदेश सरकार के पास योजना के लिए राशि नहीं है ? इस तरह के सवाल काफी समय से उठाए जा रहे  हैं और एक बार फिर कांग्रेस ने ये मुद्दा उठाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि योजना बंद करने का अंदेशा सही निकल रहा है और सरकार के लिए राशि का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है।

उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘लाड़ली बहना योजना बंद करने का अंदेशा सही निकल रहा है। सरकार के लिए योजना में पैसे देने का संकट सामने खड़ा है! प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद जनवरी की 8वीं किस्त के लिए 1,596 करोड़ रुपए का इंतजाम बड़ी मुश्किल से हो पाया है, 10 जनवरी को तो लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि जैसे तैसे आ जाएगी लेकिन, फरवरी की किस्त को लेकर विभाग बेहद परेशान और असमंजस में है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग से फरवरी की किस्त जारी करने के लिए बजट मांगा है। जबकि, वित्त विभाग ने 38 से अधिक योजनाओं में बिना अनुमति वित्तीय आहरण पर पहले ही रोक लगा दी गई है। कहा है आप मामा जी! बहनों के लिए कुछ तो करिए!’

शिवराज ने एक दिन पहले कही थी ये बात
हालांकि भांजियों के मामा और बहनों के भाई कहलाने वाले शिवराज सिंह चौहान एक दिन पहले ही कह चुके हैं कि 10 तारीख को फिर लाड़ली बहनों के खाते में पैसा आने वाला है। इसी के साथ उन्होने कहा था कि ‘मुझे खुशी है कि योजनाएं जारी रहेगी और 10 तारीख को फिर लाड़ली बहना के खाते में पैसा आएगा। और हमारा संकल्प ये भी है कि लाड़ली बहनों को लखपति बहना बनाना है..ये केवल कहने के लिए मैंने नहीं कहा था। उसके लिए मैं भी निरंतर काम करूंगा। और मुख्यमंत्री जी भी उस दिशा में, सरकार भी उस दिशा में प्रयत्न करेंगी। प्रधानमंत्री जी ने भी चार जातियां कही है उनमें गरीब किसान महिला युवा शामिल है। तो महिला सशक्तिकरण मेरे भी जीवन का मिशन है और हमारी सरकार का भी मिशन है।’ अब एक तरफ शिवराज ये दावा कर रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होने वाली है वहीं कांग्रेस लगातार इसे लेकर संशय जता रही है।
116 Views
What do you think?

Leave a Reply