Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

सीएम के आदेश का असर नहीं, सब्जी मंडी में बिक रहा मांस, खानापूर्ति में लगे जिम्मेदार

2 min read
Text Size:

डिंडौरी। जिला मुख्यालय में अवंती बाई चौक और पुरानी डिंडोरी के पास से मीट मार्केट सख्ती से हटने के बाद अब लापरवाही के चलते नए सब्जी मंडी के पास ही मीट की दुकान सजने लगी हैं। शासन के निर्देशों का अमल जिला मुख्यालय में ही नहीं हो पा रहा है। कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति के आरोप जिम्मेदारों पर लग रहे हैं। वहीं सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी मंडी में ही मीट की बिक्री धडल्ले से होने का आरोप लगाया है।

लगातार कार्रवाई न होने से बढ़ रही समस्या

प्रदेश सरकार द्वारा खुले में जगह जगह बिक रहे मीट को रोकने के लिए कडे कदम उठाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए थे। निर्देश के शुरूआत में तो सख्ती दिखी लेकिन उसके बाद से लापरवाही के चलते निर्देशों पर अमल नहीं हो रहा है। पुरानी डिेंडौरी में तालाब के पास शासकीय प्राइमरी स्कूल के बगल में मीट बिक्री फिर शुरू हो गई है। यही हाल नए सब्जी बाजार कृषि उपज मंडी और मस्जिद के पास मुर्गा, अंडा, मछली की दुकानें लग रही हैं।

खुले में बिक रहा मुर्गा

इधर, कई जगह स्थिति यह है कि चार पहिया वाहनों में रखकर मुर्गा खुले बाजार में बेचे जा रहे हैं। इस ओर जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं। लोगों ने इस ओर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply