गणपति घाट हादसे में जिंदा जल गए 3 लोग, वाहनों में आग से हुई दुर्घटना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 धार, गुजरी। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हुए हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। यहां एक ट्राले का ब्रेक फेल हो गया था। इसके बाद वाहन ने अन्‍य लेन में करीब पांच वाहनों को टक्‍कर मार दी थी। टक्‍कर के बाद वाहनों में आग लग गई थी।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेक फेल ट्राले की चपेट में अन्‍य वाहन आ गए थे । इससे पांच वाहनों में भीषण आग लग गई थी। सूचना के बाद मौके पर 5 दमकल पहुंची थी।

इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । जिसके बाद वाहन में फंसे लोगों की तलाश की गई।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से तीन कंकाल को बाहर निकलकर अस्पताल भेजा गया । पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए।

हादसें में कार सवार इंदौर के उद्योगपति राकेश पिता मानकचंद साहनी उम्र 67 निवासी इंदौर, बाइक सवार जितेंद्र पिता बसंती लाल जाट उम्र 34 मानपुर, ट्राला ड्राइवर एजाज पिता गुलाम मोहम्मद निवासी अन्नतबाग की जलने से मौत हो गई।

मदद कर रहे टोल कर्मचारी महेश पिता जगन उम 25 निवासी बाकानेर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया ।

208 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!