Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

पूर्व सीएम श‍िवराज सिंह चौहान से मिले मुख्‍यमंत्री मोहन यादव

1 min read
Text Size:

भोपाल। कैबिनेट विस्‍तार के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्‍यमंत्री मोहन यादव श‍िवराज से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 6 श्यामला हिल पहुंचने पर श‍िवराज ने गुलदस्‍ता भेंटकर उनका स्‍वागत किया।

इस मुलाकात के बाद श‍िवराज ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया कि मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव से निवास पर श‍िष्‍टाचार भेंट हुई और प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्‍याण से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मंत्रियों को विभागों का बंटवारा और कैबिनेट बैठक से पहले इस मुलाकात को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जाता है कि विभागों के आवंटन से पहले मुख्‍यमंत्री मोहन यादव श‍िवराज सिंह चौहान से इस पर विचार विमर्श करेंगे।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply