जावरा। स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर लोगों को लाभ दिलाने वाली आशा कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजर को तीन महिने से न वेतन का भुगतान हो रहा है और न प्रोत्साहन राशि का। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।
आशा कार्यकर्ता की विभाग सुनने को तैयार नहीं
आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसव, एएनसी,टीकाकरण, एमटीसी आदि सहित कई काम किए जाते है। खासकर शासकीय योजनाओं का लोगों को लाभ दिलवाने का। इसके बावजूद इसके उन्हें अपने ही वेतन के लिए परेशान होकर इंतजार करना पड़ रहा है। आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को अवगत कराया है।
जल्द भुगतान की मांग
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले तो हमारा वेतन और प्रोत्साहन राशि समय पर जमा नहीं होती है और होती भी है तो आधी कट जाती है। तत्कालिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दिसंबर से प्रत्येक महीने की पांच तारीख को वेतन जमा किए जाने की बात कही थी। लेकिन यहां तीन महिने से प्रोत्साहन राशि व वेतन का इंतजार कर रहे है। अगर इसी तरह लंबे समय तक भुगतान नहीं किया गया तो आखिर में मजबूर होकर काम न करने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की।
Views Today: 2
Total Views: 78

