Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

1 min read
Text Size:

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ फंटे पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक हार्डवेयर की दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। दुकान के समीप ही ट्रक उसे रौंदकर चला गया। पुलिस ने इस हादसे के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र पुत्र रतन आंजना उम्र 32 वर्ष निवासी आजमपुरा भैरवगढ़ की रामगढ़ फंटे पर हार्डवेयर की दुकान है। जितेंद्र दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था।
उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे दुकान के समीप ही रौंद दिया। सिर के उपर से ट्रक का पहिया गुजरने के कारण मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply