Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

क्रिसमस पर बच्‍चों को जबरन सेंटा क्‍लाज नहीं बना सकेंगे स्‍कूल, शिकायत पर होगी कार्रवाई

1 min read
Text Size:

शाजापुर। क्रिसमस पर्व पर बच्चों को स्कूलों में सांता क्लाज बनाया जाता है। इसे लेकर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया जाता रहा है। ऐसे में इस बार शाजापुर में इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने बाकायदा लिखित आदेश जारी कर निजी और शासकीय स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को सांता क्लाज बनाने के पहले अभिभावकों से अनुमति लें।

जिला शिक्षा अधिकारी दुबे द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि क्रिसमस के अवसर पर आपके विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले एवं क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज, विविध वेशभूषा एवं अन्य कोई पात्र बनाये जाने के लिए आपके द्वारा चयनीत छात्र/छात्राओं को उनके अभिभावक से लिखित अनुमति प्राप्त कर ही बनाया जाए।

शिकायत पर होगी कार्रवाई

किसी भी स्थिति में बिना अभिभावक की लिखित अनुमति के किसी भी छात्र-छात्रा की उक्त आयोजन में सहभागिता न कराई जाए। जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हों। अगर आदेश का उल्लंघन किया गया और किसी भी प्रकार की शिकायत या विवाद संज्ञान में आया तो आपकी संस्था के विरूद्ध एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जायएगी।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply