Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

अब 100-120 किलोग्राम वजनी बमों का उत्पादन करेगा ओएफके

2 min read
Text Size:

जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया में जल्द ही 100 से 120 किलोग्राम वजन क्षमता के बमों का उत्पादन होगा। इसके लिए निर्माणी में आवश्यक आधुनिकीकरण संबंधी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच एयर मार्शल विभास पांडे (अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, एयर ऑफिसर कमांडिग इन चीफ, एमसी) ने आइएएफ का दौरा किया। इस मौके पर निर्माणी के महाप्रबंधक एमएन हालदार व ग्रुप कैप्टन अजित सिंह (कमाडिंग ऑफिसर, एक्यूएडब्लू(ए), डीजीक्यूए खमरिया) मौजूद थे।

एफ-6 गए, बमों को लेकर तैयारी परखी

इसके उपरांत निर्माणी के प्रदर्शनी कक्ष में विभिन्न उत्पादों को देखा। उसके बाद उनके दवारा अनुभाग ए-3, ए-8 (स्मार्ट उत्पादन शॉप) का निरीक्षण किया। निर्माणी के फिलिंग एफ-5 में किए जा रहे उत्पाद का निरीक्षण के साथ-साथ एफ-6 की असेंबली लाईन जिसमें भविष्य में 100-120 के.जी. बमों का उत्पादन होगा, वहां निर्माणी द्वारा किए जा रहे आधुनिकरण संबंधित कार्यों को देखा।

गोलाबारूद के उत्पादन का निरीक्षण किया

एयर मार्शल विभास पांडे द्वारा निर्माणी के एफ-1 अनुभाग के लेड एजाइड प्लांट के साथ-साथ एफ -3 अनुभाग में 84 एमएम हीट, गोलाबारूद के उत्पादन का निरीक्षण किया। निर्माणी का दौरा करने के उपरांत एयर मार्शल ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए जो निरन्तर कार्य किया है उसकी प्रशंसा करते हुए आयुध निर्माणी खमरिया के विकास के कार्यो की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक उमेश सिंह, आरकेपी सिन्हा व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply