Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों के हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने मजदूरों को मिलने वाली 464 करोड़ रूपए की बकाया राशि से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। इससे 25 हजार श्रमिक परिवारों के सदस्यों को राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि श्रमिकों का यह भुगतान 20 वर्षों से लंबित था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा स्थित समिति कक्ष में नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद इस फाइल पर हस्ताक्षर किए।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply