सोलर कंपनी में दर्दनाक धमाका, 9 की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

महाराष्ट्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के नागपुर की एक कंपनी में अचानक से बड़ा धमाका हो गया। इस भयानक हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर आई है। मृतकों में 6 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट तब हुआ जब कंपनी में गोला बारुद बनाई जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नागपुर ग्रामीण पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लिया है। इस बड़े धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें, यह सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है। यह धमाका कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल है। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी कंपनी के अंदर फंसे हुए हैं। धमाके के बाद कंपनी के मुख्य दरवाजे के सामने भारी संख्या में मजदूरों के परिजन एकत्रित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह सोलर कंपनी भारत में कई कंपनियों को गोला बारूद सप्लाई करती है। विस्फोटक में अधिक मात्रा में रसायनों का प्रयोग किया जाता है।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!