Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय भोपाल मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश सरकार ने द आमिर ऑफ स्टेट ऑफ़ कुवैत के हिज हाईनेस शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबेर अल-सबाह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश अनुसार प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

सरकार ने कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के सम्मान में देशभर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कुवैत के अमीर का कल निधन हो गया था। गृह मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आज सरकारी स्तर पर मनोरंजन के कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद-अल-सबा का निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और पिछले तीन वर्ष से सत्‍ता में थे। नवम्‍बर में शेख नवाफ को स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के कारण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी स्थिति स्थिर बताई गई थी। शेख नवाफ को 2006 में शहजादा घोषित किया गया था। सितम्‍बर 2020 में शेख-सबा अल-अहमद अल-सबा का निधन होने के बाद शेख नवाफ को कुवैत का अमीर बनाया गया था। शेख नवाफ का जन्‍म 1937 में हुआ था। कुवैत के शहजादे शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा को देश का अगला अमीर घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर शाही परिवार, राजनेताओं और कुवैत के लोगों को अपनी संवेदना व्यक्त की है। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा ”महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। हम शाही परिवार, राजनेताओं और कुवैत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

313 Views
What do you think?

Leave a Reply