Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

जिंद से पांच साल से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

झाबुआ। पिछले पांच वर्षों से झाबुआ कोतवाली में दर्ज मामलों में फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा के जिंद जिले से गिरफ्तार किया गया

बताया जाता है कि तीन स्‍थायी वारंटियों को हरियाणा के जिंद जिले से गिरफ्तार किया गया है। झाबुआ पुलिस ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी है।

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज था

झाबुआ पुलिस ने इस बारे में बताया कि वर्ष 2018 और 2019 में झाबुआ कोतवाली में आरोपित सन्नी पुत्र सुरजीतसिंह बाल्मीकि, आकाश पुत्र गुलाबसिंह व रानू पति आकाश तीनों निवासी जिंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

लंबे समय से तलाश रही थी पुलिस

झाबुआ पुलिस के अनुसार लंबे समय से इन आरोपि‍तों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म जैसे मामलों में तलाश थी। सूचना के बाद तीन स्‍थायी वारंटियों को हरियाणा के जिंद जिले से गिरफ्तार किया गया है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply