MP के पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज ने एक्‍स हैंडल पर बदला बायो, लिखा- भाई और मामा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्‍स हैंडल पर अपना बायो बदल दिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अब भाई और मामा लिखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज ने एक बार फि‍र अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव किया है। इससे पहले उन्‍होंने फार्मर चीफ मिनिस्‍टर आफ मध्‍य प्रदेश अपडेट किया था। आज श‍िवराज ने अपने एक्‍स हैंडल पर फार्मर चीफ मिनिस्‍टर आफ मध्‍य प्रदेश के पूर्व भाई और मामा शब्‍द जोड़ दिया है।

कहा था- अब विदा लेता हूं, ‘जस की तस रख दीनी चदरिया’

उल्‍लेखनीय है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम दिन शिवराज सिंह चौहान ने कहा था अब विदा लेता हूं। जस की तस रख दीनी चदरिया।’ नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने के पहले श‍िवराज ने यह बात स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण के बाद कही थी।

मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने यह भी कहा था कि मध्‍य प्रदेश की जनता सुखी रहे। सभी का मंगल हो, कल्याण हो। सभी पर भगवान की कृपा बनी रहे। उन्होंने नए मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे मध्‍य प्रदेश की समृद्धि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान हर दिन एक पौधा रोप रहे हैं। नर्मदा जयंती के दिन अमरकंटक से उन्होंने पौधारोपण की शुरुआत की थी। उन्होंने नए मुख्यमंत्री से भी कहा है कि वह हर दिन पौधारोपण का अभियान जारी रखना चाहते हैं।

177 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!