Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

पुल निर्माण को लेकर 401 वीं बार सौंपा 25 हजार लोगों का हस्ताक्षरित ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 जबलपुर। नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा समिति ने लम्हेटाघाट और सरस्वतीघाट के पुलों के शीघ्र निर्माण कराने को लेकर 401 वीं बार प्रशासन से गुहार लगाई। इसके तहत मुख्यमंत्री के नाम 25 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सौंपा गया।

पुल के अभाव में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है

पंचकोशी परिक्रमा समिति के संरक्षक डॉक्टर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि पंचकोषी परिक्रमा के दौरान पुल के अभाव में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुल निर्माण को मंजूरी दी थी। कार्य आरंभ भी हुआ लेकिन दोनों पुलों के निर्माण कार्य की मंथर गति के कारण परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं सहित नर्मदा तट पर बसे गांव के लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समन्वय स्थापित कर दोनों पुलों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराएं

समित ने मांग की है राजस्व विभाग लोक निर्माण विभाग आपस मे समन्वय स्थापित कर दोनों पुलों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराए। समिति ने अब तक 6 कलेक्टर, 6 एसपी, 5 कमिश्नर एवं आईजी सहित 400 बार विभिन्न विभागों में पुलों के जल्द निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सपने में नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा समिति के संरक्षक डॉक्टर सुधीर अग्रवाल अध्यक्ष डॉक्टर शिव शंकर पटेल पंडित मनमोहन दुबे श्याम मनोहर पटेल सुरेश विश्वकर्मा सत्य प्रकाश नामदेव मनोज गुलाब बनी दुर्गा पटेल आदि उपस्थित थे।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply