Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं उमा भारती, बताई ये बड़ी वजह

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में वे प्रदेश के 20 वे मुख्यमंत्री बने, कार्यक्रम के लिए कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया था, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को आमंत्रित किया गया था लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुईं ।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक ट्वीट कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल  नहीं होने की वजह बताई , उन्होंने लिखा – नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण आया है। आप सबको विदित ही है कि मुझे पीठ में स्लिप डिस्क होने के कारण उठने बैठने की अत्यधिक सावधानी रखने का चिकित्सकों का निर्देश है। इसलिए मैं इस समारोह में अनुपस्थित रहने के लिए मजबूर हूं लेकिन नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को शुभकामनाएं।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा सहित अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में संत समाज के लोग शामिल हुए।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply