Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी ने किया डे-केयर सेंटर ऑंचल का शुभांरभ

1 min read
Text Size:

भोपाल- कार्य स्थल पर ही नौनिहालों की देखरेख की व्यवस्था हो तो कामकाजी माताओं की कार्य क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं माताओं के सामीप्य से बच्चों का सहज विकास भी होता है। उक्त विचार स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी ने राज्य शिक्षा केन्‍द्र में स्थापित डे-केयर सेंटर ”ऑंचल कक्ष” का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए।

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस. ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत महिलाओं को अपने छोटे बच्चों के लालन-पालन के लिए डे केयर सेंटर की स्थापना का विचार ”ऑंचल कक्ष” के रूप में साकार हुआ है। इस केन्द्र में कार्यालय में कार्यरत महिलाओं के 5वर्ष तक के बच्चों की कार्यालयीन समय में देखरेख की संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं। केन्द्र में बच्चों के लिए रूचिकर खेल-खिलौनों, प्रारंभिक शैक्षिक सामग्री के साथ ही मदर्स फीडिंग ऐरिया, बाल उपयोगी वाश रूम और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ ही अन्य बालोपयोगी सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर अपर मिशन संचालक आर. उमा महेश्वरी, उप सचिव प्रमोद सिंह, अपर संचालक शितांशु शुक्ला और सेंटर की निर्माण समन्वयक सहायक संचालक डॉ. मीताली सरियाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply