Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

70 इतिहास की बात, अब PoK को आजाद कराने का समय’, विश्व हिंदू परिषद का बड़ा बयान

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहरा दिया है। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने अहम टिप्पणी की है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला भगवा विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि के रूप में याद किया जाएगा।

आलोक कुमार ने कहा कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है। केंद्र को अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को मुक्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विहिप नेता ने कहा, अब जम्मू-कश्मीर में एकमात्र अधूरा एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान के चंगुल से मुक्त कराना है। हमें विश्वास है कि एक मजबूत और दृढ़ सरकार जल्द ही पीओके को मुक्त कराने में सक्षम होगी।

आलोक कुमार ने दोहराया कि जम्मू कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा। साथ ही कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस बात को रेखांकित करता है कि 1947-48 में महाराजा हरि सिंह द्वारा हस्ताक्षरित विलय पत्र अंतिम, वैध और अपरिवर्तनीय था। कुछ राजनीतिक गलतफहमियों के कारण तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व ने अनुच्छेद 370 के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply