Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

महिला का नग्न और अधजला शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, स्पॉट पर शराब की बोतलें मिलीं, शराब से शव जलाने का संदेह

2 min read
Text Size:

 ग्वालियर- कलेक्ट्रेट के पास जिला न्यायालय ने निर्माणाधीन नए भवन के पीछे एक महिला का नग्न और अध जला शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को वहां देशी शराब के चार खाली क्वार्टर मिले हैं, महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर महिला के कपड़े पड़े हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या की और उसके शव को शराब डालकर जला दिया।

महिला का नग्न, अधजला शव मिलने से फैली सनसनी   

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि 30 -35 साल की महिला का शव पड़े होने की सूचना किसी ने डायल 100 को दी थी, तत्काल यूनिवर्सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची फिर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड सभी बुला लिए गए, शुरूआती जाँच में दुष्कर्म और हत्या का मामला लग रहा है , कई टीमें बना दी गई है, महिला की पहचान करना सबसे पहली प्राथमिकता है।

दुष्कर्म के बाद शराब डालकर शव जलाने की आशंका 

पुलिस को घटना स्थल पर महिला के कपड़ों के साथ एक कागज भी मिला है जो सुसाइड लेटर जैसा लग रहा है लेकिन घटना स्थल देखने के बाद वो संदिग्ध लग रहा है , हम सबसे पहले महिला की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस ने आशंका जताई  है कि महिला को जलाने के लिया शराब का इस्तेमाल किया गया है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply