ई-केवाईसी नहीं कराया तो उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सब्सिडी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में पहुंचे, इसके लिए पहले से ही सब्सिडी की राशि बैंक खातों में डाली जा रही है। अब प्रत्येक उपभोक्ता के गैस कनेक्शन को वेरीफाई किया जा रहा है। इसके तहत सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। विशेषकर डीबीटीएल गैस सब्सिडी से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण 31 दिसंबर तक करवाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर नए साल में उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस भारत सरकार के निर्देशानुसार डीबीटीएल गैस सब्सिडी से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए जिले में 1 से 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। गैस बुकिंग या सिलेंडर लेने आने वाले उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि समय पर प्रत्येक घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ता ई-केवाईसी करवाएं और उन्हें बाद में दिक्कत न हो। बावजूद इसके गैस कनेक्शनधारी इसमें कम रुचि ले रहे हैं। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार यदि उपभोक्ताओं ने समय पर ई-केवाईसी नहीं करवाया तो उन्हें मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। इतना ही नहीं भविष्य में ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस कनेक्शन को अवैध भी घोषित किया जा सकता है।

उपभोक्ताओं को मैसेज भेजे जा रहे हैं

गैस एजेंसी संचालक मनम सिंह ने बताया कि गैस रिफिल करने या नए कनेक्शन के लिए गैस उपभोक्ताओं को संबंधित एजेंसी पर जाकर आधार प्रमाणीकरण करवाना होगा। इसके लिए एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को मैसेज भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर आधार कार्ड लेकर जाए, जहां बुकिंग काउंटर पर बैठे कर्मचारियों द्वारा बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कर दिया जाएगा। इसके लिए कही भी भटकने या किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

error: Content is protected !!