आज हवन यज्ञ के साथ शुरू होगा अगहन महोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

हरदा । विश्नोई समाज का प्रमुख अगहन महोत्सव शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी है। नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में 12 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह साढ़े 7 बजे से संतगण और समाज के लोग मिलकर शब्दवाणी का पाठ व हवन यज्ञ करेंगे। मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के सचिव पूनमचंद पंवार ने बताया कि 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर डेढ़ से चाढ़े चार बजे तक आचार्य संत डा. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री के मुखारविंद से जाम्भाणी हरिकथा का आयोजन किया जाएगा। नीमगांव में 11 दिसंबर को शाम छह बजे से श्रीगुरु भम्भेश्वर भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 12 दिसंबर को कथा की पूर्णाहुति के साथ ही अगहन महोत्सव का समापन प्रसादी वितरण के साथ होगा।

परीक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे :

सचिव पंवार ने बताया कि 10 अक्टूबर सुबह दस बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। समाज के बच्चे भजनों के साथ गायन, मौखिक परीक्षा, लिखित परीक्षा भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जाम्भाणी साहित्य परीक्षा पिछले वर्ष की तरह दो ग्रुपों में होगी। कक्षा 5 से 8 तक ए ग्रुप एवं 9 से 12 तक बी ग्रुप में संपन्न होगी। सभी सामाजिक लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने अपने बच्चों को इस परीक्षा में शामिल कराएं।

82 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!