नपा ने चलाया कर वसूली अभियान

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका द्वारा दुकानदारों से बकाया कर की वसूली की जा रही है। वसूली के दौरान बड़े सर्वप्रथम बकायादारों को बिल, नोटिस एवं मोबाईल फोन पर सूचना दी जा चुकी है। अगर समय सीमा में उनके द्वारा कर की राशि का भुगतान नहीं किया गया तो बकायादारों को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। जिन दुकानदारों की दुकानें बंद है तथा जिन दुकानदारों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है, उन दुकानों को नगर पालिका परिषद द्वारा निरस्त कर पुन: नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही के लिए दुकानदार स्वंय जवाबदार होंगे।

172 Views

Leave a Reply