ग्वालियर- फूल सिंह बरैया ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा है कि वे कांग्रेस की आर को लेकर दिए गए बयान पर अडिग हैं और वे 7 दिसंबर को भोपाल में राजभवन के सामने अपने हाथों से अपना मुंह काला करेंगे। लेकिन उन्होंने इवीएम से मतदान कराए जाने पर सवाल उठाया और कहा कि अधिकतर लोकतांत्रिक देश में इवीएम का उपयोग नहीं होता। इवीएम को हैक करने की संभावना रहती है। यदि वैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो भाजपा के पचास विधायक भी जीत नहीं पाएंगे।
उल्लेखनीय है फूल सिंह बरैया अपने बयानों की वजह से हमेशा में चर्चा में रहे हैं। फूल सिंह बरैया जब बसपा में थे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तब वे अपने सिर पर सफेद कपड़े को बांधने काे लेकर कहा था कि यह कांग्रेस का कफन है। लेकिन अब वे स्वयं कांग्रेस में हैं।







