Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा हरदा

जीत की खुशी में शाह ने बजाई ढोलक, किन्नरों ने किया नृत्य -विजय शाह के चुनाव जीतने पर किन्नर पहुंचे उनके घर, दी बधाई

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह कुछ अलग ही अंदाज में इस खुशी को सेलिब्रेट करते नजर आए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दरअसल मंत्री विजय शाह के बंगले पर उन्हें बधाई देने वालों का दिन भर ताता लगा रहा। मिली जीत पर खुशी जाहिर करने कुछ किन्नर भी उनके निवास पहुंचे थे, मंत्री शाह ने अपने बंगले पर किन्नरों का स्वागत किया। किन्नरों ने मंत्री शाह को चुनाव जीतने की बधाइयां दी और नाच-गाना करने लगें।यह नजारा देख जीत की खुशी से लबरेज मंत्री शाह भी खुद को रोक नहीं पाए और किन्नरों की ढोलक गले में टांग कर खुद ढोलक बजाने लगे। बस फिर क्या था, मंत्री ढोलक बजा रहे थे और किन्नर नाच रहे थे। मंत्री ने ढोलक की थाप पर किन्नरों को जमकर नचाया। वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुनील जैन ने बताया कि मंत्री विजय शाह अपने ऐसे ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार को आए परिणामों में मंत्री विजय शाह ने एक ही विधानसभा क्षेत्र से एक ही विधानसभा क्षेत्र से आठ बार चुनाव लड़कर रिकॉर्ड मतों से विजय श्री हासिल की, जिले की हरसूद विधानसभा सीट से विजय शाह 59 हजार 996 वोटों से जीते है।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply