Skip to content
Thursday, 5 November 2026
राष्ट्रीय

अव्यवस्था के बाद भी मतगणना स्थल के बाहर डटे रहे समर्थक

2 min read
Text Size:

बिलासपुर- मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों को प्रशासन की अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ा। आराम से बैठना तो दूर समर्थकों के लिए खड़े रहने की जगह नहीं थी। मार्ग पर ही खड़े रहकर रुझान जानते रहे। इतना ही नहीं वाहन भी मार्ग के दोनों तरफ खड़े रहे। इसके चलते पूरे समय जाम लगता रहा और समर्थकों के साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इतनी समस्या के बाद भी समर्थक अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के परिणाम जानने के लिए सुबह से लेकर डटे रहे। शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में मतगणना शुरू हुई। गणना के लिए प्रशासन द्वारा इसकी जगह का चिंहित किया जाता है। पिछली गणना में कालेज परिसर के पीछे मैदान के हिस्सा खुला हुआ था। लेकिन, अब इस मैदान पर बाउंड्रीवाल उठा दी गई है। यही वजह है कि समर्थक मैदान के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।

उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। इससे वह निराश हुए। दरअसल बाहर उनके लिए इतनी जगह नहीं थी कि ढंग से खड़े हो सके। बाउंड्रवाल से सटी सड़क है, जो बिरकोना व आसपास के गांव जाती है। यह व्यस्त मार्ग है। लेकिन, प्रशासन ने यह नहीं सोचा। लिहाजा समर्थक की भीड़ और उनके वाहन सड़क पर खड़े हो गए। समर्थकों में परिणाम जानने का इतना उत्साह था कि वह सुबह से मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे।

देखते ही देखते सड़क पर इतनी भीड़ हो गई कि आवाजाही में असुविधा होने लगी। बताते कि सड़क के दोनों तरफ गड्डे हैं। इसके कारण परेशानियां और बढ़ गई। हालांकि समर्थकों ने भीतर मैदान पर जाने का प्रयास किया। लेकिन, उन्हें रोक दिया गया। इतना अव्यवस्था के बाद भी समर्थक पूरे समय डटे रहे। हालांकि उनमें निराशा थी और प्रशासन को लेकर नाराजगी भी नजर आई। पूरे समय सड़क पर जाम भी लगता रहा। जाम में समर्थकों के अलावा राहगीर भी फंसते रहे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply