Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

ईवीएम में बंद जबलपुर के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

2 min read
Text Size:

जबलपुर- आठ विधानसभा की 2132 ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को हो जाएगा। जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि में बनाए गए मतगणना केंद्र में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दिन सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा गया है, ताकि मतगणन केंद्र में कोई भी बिना पास व्यक्ति प्रवेश न कर सकें।

मतगणना की माक रन

मतगणना की अंतिम दौर की तैयारियों में जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित काउंटिंग सेंटर में मतगणना का माक रन होगी। माक रन में आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए नियुक्त गणना सुपरवाईजर, गणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर तथा टेबुलेशन के कार्य में संलग्न कर्मचारी-अधिकारी शामिल होंगे। आठों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिये उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को गणना कक्ष में प्रवेश के पहले रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना अभिकर्ता से रिटर्निंग आफिसर के समक्ष मतदान की गोपनीयता को बनाए रखने के बारे में उसके नियुक्ति पत्र मे घोषणा पर हस्ताक्षर करना होगा। पहचान पत्र और घोषणा के सत्यापन के बाद रिटर्निंग आफिसर मतगणना अभिकर्ता को मतगणना हॉल में प्रवेश करने की अनुमति देगा।

यह नहीं ले जा सकेंगे अंदर

मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, आई पैड, लैपटॉप या ऐसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है जो ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। गणना अभिकर्ता को मतगणना कक्ष में पेन, पेंसिल, सादा कागज या नोटपेड ले जाने की ही अनुमति होगी।

सुबह सात बजे पहुंचना होगा मतगणना केंद्र

आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना रविवार को होगी। इसको लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में है। शनिवार को इसकी अंतिम रिहर्सल की जाएगी। मतगणना रविवार 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होगी । मतगणना स्थल पर केवल पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति ही होगी। उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को सुबह 7 बजे मतगणना स्थल पर प्रवेश कर लेना होगा । उम्मीदवार, उनके निर्वाचन अभिकर्त्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंडियन कॉफी हाउस के गेट से कड़ी सुरक्षा जांच के बाद गणना स्थल के भीतर आने दिया जायेगा । गणना अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग के लिये कॉफी हाउस वाले मैदान पर होगी ।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply