Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

मानक सीमा से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर की जा रही कार्रवाई

2 min read
Text Size:

 इंदौर- शहर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वाहनों की जांच का अभियान चल रहा हैं। समय मानक स्तर से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर करवाई की जा रही हैं। अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा है। यह कार्रवाई शहर में अलग-अलग चौराहों पर की जा रही है।

परिवहन विभाग और यातायात विभाग द्वारामध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच की जा रही हैं। मानक सीमा से ज्यादा प्रदुषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा हैं। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे वाहन भी जब्त किए जा रहे हैं। संयुक्त टीम ने रीगल चौराहे पर जांच अभियान चलाया इसमें 50 से अधिक वाहनों की जांच की गई। कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सही करने की हिदायत दी गई।

शहर में बढ़ रहा प्रदूषण

विगत कुछ समय से इंदौर शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसमें वाहनों से निकलने वाला धुआं भी जिम्मेदार है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया है। यह अभियान रोजाना अलग अलग हिस्सों में चलाया जा रहा है।

विगत दिनों की कार्रवाई

आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि विगत दिनों विजयनगर चौराहे पर टीम ने 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की। इस दौरान चार ऐसे वाहन पकड़े गए, जो तय मानक से ज्यादा प्रदूषण उत्सर्जित कर रहे थे। इनमें तीन बड़े लोडिंग वाहन और एक निजी तूफान कार शामिल थी। सभी वाहनों को जब्त किया गया। इसके बाद वाहन मालिकों को कमर्शियल वाहनों के मामले में पांच हजार और निजी वाहन पर एक हजार का जुर्माना लगाकर छोड़ा गया। सियागंज में भी चलाया अभियान।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply