Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश, फसलों को होगा लाभ

2 min read
Text Size:

राजगढ़- जिले में पिछले चार-पांच दिनों से बादल छाए हुए थे। बादल छाने के साथ ही किसानों को मावठा गिरने की उम्मीद थी। इसी बीच अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ समय के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई रिमझिम बारिश फसलों के लिए अमृतवर्षा साबित हुई है। हालांकि बाद मौसम खुलने के साथ ही धूप खिल गई थी।

बारिश की थी संभावना

पिछले दिनों मौसम विभाग द्वारा चार-पांच दिन के भीतर मौसम खराब होने व बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। इसी बीच ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था।लगातार जिले में बादल छाए रहे।

बादल छाने से फसलों को लाभ हुआ था। इसी बीच बाद कुछ समय के लिए रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते जिले के अलग-अलग हिस्सों में पानी गिरना शुरू हो गया। पानी गिरने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

करीब एक घंटे से अधिक समय तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर चलता रहा। बारिश होने से किसानों द्वारा रबी की फसलों में अच्छा खासा लाभ बताया जा रहा है। किसानों का मानना है कि यदि यह बारिश का दौर चलता तो फसलों को पूरी तरह से जीवनदान मिल जाता। उधर बारिश थमने के बाद कई क्षेत्रों में धूप निकलना शुरू हो गई थी।

अब साफ हो सकता है मौसम

मौसम विभाग द्वारा चार-पांच दिन के लिए मौसम खराब होने व बारिश की संभावना व्यक्त की थी। इसके बाद अब धीरे-धीरे मौसम साफ होना शुरू हो गया है। बाद से बादल छंटना शुरू हो गए। मौसम विभाग का भी मानना है कि अब एक-दो दिन में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मौसम साफ होने के साथ ही नागरिकों को भी धूप मिलना शुरू हो जाएगी।

लगातार छाया रहा कोहर

जिले में पिछले चार पांच दिनों से तक कोहरा छाया हुआ था। हर दिन बादल छाने के कारण समय कोहरे की धुंध छाई रही। कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply