हरदा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-तिरंगा यात्रा को लेकर बनाई रूपरेखा  

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा ग्रामीण मंडल की बैठक शुक्रवार को तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूट प्लानिंग, वाहनों की संख्या, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीण मंडल से मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र भाटी, उपाध्यक्ष रामदीन गौर, अरुण राजपूत, दीपक राजपूत सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
यह रहेगा यात्रा का मार्ग
तिरंगा यात्रा ग्राम कनारदा से प्रारंभ होकर धुरगाढ़ा, गहाल, मोहनपुर, दुलिया, मगरधा, बरखेड़ी, झाड़पा, सिरकम्बा, नकवाडा, जिजगॉव, बूंदड़ा और बालागांव होते हुए कुकरावद में समापन होगी। यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव से स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे, वहीं गांवों में स्वागत टोलियाँ तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगी। समापन कार्यक्रम के अवसर पर कुकरावद, सुखरास और रहटा खुर्द के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बैठक के अंत में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 522

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!