Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सभी

सिद्धनाथ महादेव के शिवडोले में आज होंगे हैरतअंगेज करतब।*

2 min read
Text Size:

*सिद्धनाथ महादेव के शिवडोले में आज होंगे हैरतअंगेज करतब।*

​ *खरगोन: मनीष मडाहर* शहर के ऐतिहासिक सिद्धनाथ महादेव मंदिर के शिवडोले में इस साल एक ऐसा करतब देखने को मिलेगा जो दर्शकों को रोमांच और कौशल का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। श्री क्षत्रिय सगरवंशी माली समाज और राजस्थान के प्रतापगढ़ की टीम द्वारा आज बस स्टैंड पर मेट्रो होटल के पास एक विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। ​इस प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण होगा मल्लखंभ का हैरतअंगेज प्रदर्शन, जिसमें पहलवान 40 फीट ऊंचे खंभे पर अपने कौशल ओर अपनी कला और संतुलन का परिचय देंगे। इसके अलावा, माली समाज के पहलवान अपनी अद्भुत ताकत का प्रदर्शन करते हुए मुंह से एक क्विंटल का हल उठाकर सभी को चौंका देंगे।

*8 फीट के हनुमान भक्तों को देंगे आशीर्वाद*

किशोर माली ने बताया कि इस वर्ष शिवडोले को और भी भव्य बनाने के लिए समाज के युवाओं ने विशेष प्रयास किए गए शिवड़ोले में एक कलाकार 8 फीट ऊंचे जीवित हनुमान के रूप में नजर आएगा, जो भक्तों के बीच श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बनेगा। आयोजन समिति के अनुसार, यह अद्भुत प्रस्तुति भक्तिरस और धार्मिक माहौल को और भव्य बनाएगी। श्रद्धालु इस अनोखे दृश्य के साक्षी बन सकेंगे, जो महोत्सव की मुख्य झांकी में विशेष स्थान लेगा।
आयोजकों का कहना है कि यह अनूठी प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए यादगार अनुभव होगी, जहां हनुमानजी स्वयं शिवड़ोले में विराजमान होकर आशीर्वाद देंगे।

626 Views
What do you think?

Leave a Reply