Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

जिस बुलडोजर को चुराया उसी में लगे कैमरे से पकड़ाया आरोपित, अन्य की तलाश जारी

2 min read
Text Size:

 गरोठ- ग्राम बंजारी से चोरी हुई बुलडोजर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपित की तलाश है। बुलडोजर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को आरोपित को पकड़ने में आसानी हुई और पुलिस ने 24 घंटे में ही एक आरोपित को ढूंढ निकाला, साथ ही बुलडोजर भी बरामद कर लिया है।

चंदवासा चौकी प्रभारी राकेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को मुकेश लबाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि ग्राम बंजारी में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था, जहां पर उनका बुलडोजर द्वारा काम किया जा रहा था। बुलडोजर का चालक कुछ दूर था। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति आए और बुलडोजर को चुरा ले गए।

सायबर सेल की भी ली मदद

इसके बाद मुकेश लबाना ने बुलडोजर में लगे सीसीटीवी को मोबाइल से देखा तो इसमें दो व्यक्ति बुलडोजर को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। साथ ही आसपास के थानों में भी सूचना दी गई और नाकाबंदी की गई। मामले में सायबर सेल की भी मदद ली गई।

आरोपित से पूछताछ जारी

इन सभी प्रयासों से पुलिस को 24 घंटे में ही सफलता मिल गई और पुलिस ने आरोपित गोविंद लाल लोहार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से चोरी कि गया बुलडोजर भी जब्त कर लिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों के संबंध में गोविंद लाल से पूछताछ कर रही है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply